बहोरीबंद: बाकल: 14 वर्षीय बालिका को ले जा रहा आरोपी धराया, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने बालिका को भगाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों को सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस को अवगत कराया।