सरधना: भारतीय किसान यूनियन आजाद संगठन ने सीएम के नाम सरधना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, नगर में सुविधाएं दिलाने की रखी मांग
भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के कार्यकर्ताओं ने कस्बे की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि सरधना ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं और शैक्षिक ढांचे का अभाव बना हुआ है।