आरा: चौकीपुर गांव में गली में बाइक खड़ा करने को लेकर हुई मारपीट में 7 लोग जख्मी, 5 के सिर भी फटे
Arrah, Bhojpur | Jul 24, 2025 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चौकीपुर गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से तीन लोग जबकि दूसरे पक्ष से चार लोग जख्मी हो गए। दोनो पक्षो से कुल 7 लोग जख्मी हुए है और पांच लोगों का सिर भी फटा है। सभी जख्मी एक साथ ही इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे।