मोहनिया: कूड़ासन की फूला देवी ने कहा, जहरीली शराब से पति की 2021 में हुई थी मौत, सरकार परिवार के पालन-पोषण के लिए दे मुआवजा
कैमूर जिले के कूड़ासन गांव में साल 2021 में जहरीली शराब से लाल मोहर बिंद की मौत हुई थी। कोर्ट ने आरोपी को उम्र कैद का सजा सुनाया है। इस पर मृतक की पत्नी फूला देवी ने कहा आज मुझे न्याय मिला है। सरकार से मांग करते हैं कि मेरे बच्चों के पालन पोषण के लिए मुआवजा राशि दे जिससे बच्चों का पालन पोषण हो सके।