मिर्ज़ापुर: पीसीएस प्री परीक्षा केंद्रों का पुलिस अधीक्षक और अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, कंट्रोल रूम की भी की जांच
पीसीएस प्री परीक्षा केंद्रों का रविवार की दोपहर 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक किया। कक्ष के अंदर निरीक्षण किया। इस मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।