विभूतिपुर: विभूतिपुर सीडीपीओ को बिहार राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन की प्रखंड अध्यक्ष विनीता कुमारी ने आठ सूत्री मांग पत्र सौंपी
प्रखंड अध्यक्ष विनीता कुमारी ने आठ सूत्री मांग पत्र सीडीपीओ को सौंपी है। कहा है कि विगत 20 मई को यूनियन की बैठक में कई समस्याएं आई है। इनमें संगठन से जुड़े लोगों ने कहा है कि बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए अतिरिक्त पोषण हेतु अंडा मुहैया कराई गई जो विभूतिपुर परियोजना में महज दो माह देकर बंद कर दी गई,जबकि, राशि कार्यालय को उपलब्ध है।