विभूतिपुर: विभूतिपुर के सुरौली निवासी सुमित्रा देवी ने ज़हर देकर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई
सुरौली निवासी अशोक यादव की पत्नी सुमित्रा देवी ने कतिपय लोगों द्वारा जहर देकर उसकी पति अशोक की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए विभूतिपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें डुमरिया वार्ड 6 निवासी लक्ष्मी नारायण महतो के पुत्र दिलीप कुमार, डुमरिया दामोदरपुर वार्ड 7 निवासी रामस्वरुप महतो के पुत्र संजय महतो और इसके अज्ञात सहयोगियों को आरोपित किया है।