ग्वालियर गिर्द: शादी के बाद पत्नी का दूसरा इश्क! विरोध करने पहुंचे पति और बहन को सरेआम पीटा
गुरुवार सुबह 11 बजे ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के बाद रिश्तों में आई दरार उस समय हिंसा में बदल गई, जब पत्नी के कथित दूसरे प्रेम संबंधों की जानकारी मिलने पर ससुराल पहुंचे पति और उसकी बहन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।