कोटकासिम: कोटकासिम के एनएसजी कमांडो भूपेंद्र यादव ने माउंट एवरेस्ट पर किया फतह, पूर्व विधायक ने गांव जाकर किया सम्मानित
Kotkasim, Alwar | Jun 14, 2026 राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और पूर्व विधायक रामहेत यादव ने रविवार दोपहर 1 बजे एनएसजी कमांडो भूपेंद्र यादव को उनके गांव आनाका में जाकर सम्मानित किया। कमांडो भूपेंद्र यादव ने हाल ही में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर ना केवल अपने क्षेत्र बल्की पूरे देश का नाम रोशन किया है।यादव ने कहा कि सैनिकों के बलिदान के कारण ही नागरिक सुख चैन की जिंदगी जीते हैं।