महोबा: सुभाषनगर मुहाल में मिले पर्स को एक व्यक्ति ने पुलिस के सुपुर्द किया, पुलिस की तत्परता से महिला को मिला उसका पर्स
Mahoba, Mahoba | Mar 30, 2026 महोबा के सुभाषनगर मुहाल निवासी सुरेश द्विवेदी ने बताया कि उन्हें बीते दिन रास्ते में एक महिला का पर्स पड़ा मिला था। जिसे आज उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वहीं पुलिस ने तत्परता के साथ महिला को ढूंढकर उसका पर्स उसे लौटा दिया है। महिला ममता ने पुलिस को धन्यवाद दिया और व्यक्ति की ईमानदारी को सराहा है।