झुंझुनू: पहाड़िला में माउंटेन होटल पर बदमाशों का आतंक, होटल संचालक पर किया जानलेवा हमला, वीडियो आया सामने
झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र में शुक्रवार मध्य रात्रि एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पहाड़िला गांव स्थित माउंटेन होटल में बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की। हमले में होटल संचालक कैलाश सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जयपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है।