झुंझुनू: बाकरा रोड पर इस्लामनगर में 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कर रही जांच
झुंझुनू के बाकरा रोड पर स्थित इस्लामनगर में शुक्रवार सुबह 11:00 बजे के आसपास एक 40 वर्षीय शकील नामक व्यक्ति ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली,कोतवाली पुलिस ने बताया शकील टांई गांव का रहने वाला था और झुंझुनू के इस्लामनगर में ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहा था मामले की जांच की जा रही है