झुंझुनू: पीएम कुसुम योजना के तहत जिले के किसान 31 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा अनुदान
पीएम कुसुम योजना के तहत स्टैंड अलोन सौर ऊर्जा पंप संयंत्रों पर अब असीमित संख्या में आवेदन किए जा सकते हैं। पहले निर्धारित लक्ष्य था, लेकिन अब सभी पात्र किसान 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उद्यान विभाग झुंझुनूं के उपनिदेशक विजयपाल ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए 3, 5, 7.5 और 10 एचपी पंपों पर 60% तक अनुदान मिलेगा।