झुंझुनू: अखिल भारतीय किसान महासभा ने नई राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति के विरोध में कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन
झुंझुनू कलेक्ट्रेट के सामने शुक्रवार दोपहर 1: के आसपास अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले जिले भर के किसानों ने नई राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया नारेबाजी की,उन्होंने बताया कि देश का किसान खत्म हो रहा है और उपर से नई राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति जो लागू की जा रही है इसको तुरंत प्रभाव से वापस ले अन्यथा पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा