पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के गुलाब बाग जीरो माइल के पास कस्बा विधायक के पीए और सुरक्षाकर्मियों पर अपराधियों ने किया हमला
Purnea East, Purnia | Jul 10, 2026
पूर्णिया के गुलाबबाग जीरोमाइल के पास बीती देर रात कसबा विधायक के पीए और उनके सुरक्षाकर्मियों पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी रुकवाकर हमला कर उनके साथ मारपीट की। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज के जीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है