कुरावली: कुरावली थाने पर आयोजित समाधान दिवस में 13 शिकायतें दर्ज, 5 का मौके पर निस्तारण किया गया
शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान प्रभारी तहसीलदार अखिल गोयल ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर कुल 13 शिकायती प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित प्रस्तुत किए गए। इनमें से पाँच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे उपस्थित लोगों को त्वरित राहत मिली।