बाढ़: प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर फिर विवादों में: क्लासरूम में पढ़ाई के दौरान सोते पाए गए शिक्षक
Barh, Patna | May 13, 2026 बाढ़ अनुमंडल के इब्राहिमपुर पंचायत के नया टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर में पढ़ाई के दौरान शिक्षक पर क्लास में सो जाने का आरोप लगाया गया है। एक स्थानीय ग्रामीण ने सबक सीखाने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस सम्बन्ध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने लगभग 3 बजे कहा जांच के बाद उक्त शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।