विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का बयान, 2-4 हजार रुपए बकाया विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे
शनिवार को दोपहर 2 बजे के करीब जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आजकल विद्युत विभाग द्वारा 2-4 हजार रुपए के बकाया विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं तथा वहीं दूसरी ओर सरकारी महकमों, बड़े-बड़े उद्योगपतियों/ बड़े-बड़े व्यवसायियों, जिन पर लाखों रुपए बकाया चल रहा है, उन पर विभाग हाथ डालने से कतरा रहा है |