बक्सर जिले के सरकारी कार्यालयों में सोमवार से अधिकारियों के द्धारा आमलोगों की समस्याओं को सुनने के कार्य की शुरूआत हो गई है। पहले दिन लोगों में उत्सुकता दिखी। नगर परिषद बक्सर के कार्यालय में पहले दिन तीन फरीयादी 12:30 से 1:00 के बीच अपराह्न में पहुंचे। नगर ईओ कुमार रित्विक ने फरीयादियों की समस्याएं सुनी और स्वच्छता अधिकारी को यथाशीघ्र समाधान का निर्देश दिए।