उदवंत नगर: बामपाली से पुलिस ने 135.84 लीटर अग्रेंजी शराब डिजायर कार से जब्त किया
बामपाली के समीप गजराजगंज पुलिस ने स्वीफ्ट डिजायर कार से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त किया। जानकारी देते हुए गजराजगंज प्रभारी हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि रात को गजराजगंज चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग चला रही पुलिस ने बक्सर की ओर से आ रही स्वीफ्ट डिजायर कार को पीछा कर जब्त किया। धंधेबाज भागने में सफल रहा पुलिस ने शराब के साथ एक मोबाइल भी जब्त किया।