उदवंत नगर: गजराजगंज ओपी क्षेत्र से पुलिस ने दो शराबियों को नशे में धुत पकड़ा
गजराजगंज ओपी क्षेत्र से पुलिस ने दो शराबी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। गजराजगंज ओपी थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि शराबियों की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के बाराडीह निवासी सिम मिया एवम नवादाबेन के शरफूदीन के रूप में हुई। दोनो के विरुद्ध शराब मामले का उदवंतनगर थाने में सनहा का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।