सदर: चेतगंज पुलिस ने चोरी का घंटा बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर विजय डोम उर्फ तेजसिंह (46) निवासी छोटी मलदहिया को चौकाघाट फ्लाईओवर के पास सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के निकट से गिरफ्तार किया।