गया जिले में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी है।स्वास्थ्य प्रभावित होने की संभावना को लेकर जिले के सभी स्कूलों में मंगलवार से 5 वीं तक की कक्षाएं दोपहर 12.30 तक संचालित करने का आदेश जारी किया गया है।डीएम शशांक शुभंकर ने सोमवार की शाम 7 बजे प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है।