शाहपुरा: ग्राम पिपरिया में शराब के पैसे न देने पर आरोपी ने 62 वर्षीय व्यक्ति से मारपीट की, मामला दर्ज
बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे नe शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि जागेश्वर पटेल निवासी ग्राम पिपरिया ने रिपोर्ट लिखाई कि वह खेती किसानी करता है जब मैं अपने घर में हाथ पैर धो रहा था तभी गांव का हरिकेश पटेल शराब के नशे में आकर गाली गलौज करते हुए उससे शराब पीने के लिए ₹500 मांगने लगा जब पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने उसके सिर पर चोट पहुंचा दी और भाग गया।