जीरापुर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जीरापुर में मेडिकल स्टोर बंद रहे, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया
जीरापुर :ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में AIOCD के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल की गई। इसके तहत जीरापुर में सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिससे दवा खरीदने आए लोगों को असुविधा हुई। स्थानीय मेडिकल संचालकों के द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर आज बुधवार की दोपहर 2:00 बजे के लगभग तहसीलदार कमल सिंह सोलंकी को विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सोपा गया!