स्वार: कुम्हरिया कला में कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कार भी बरामद
Suar, Rampur | Oct 12, 2026 दिन सोमवार को समय दो बजे जनपद के थाना मिलकखानम क्षेत्र में कारोबारी नवजोत सिंह की हत्या के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त ग्रे रंग की ऑल्टो कार बरामद की गई है।