कुराश में हिमाचल की शानदार शुरुआत, पहले दिन दो पदक...
लुधियाना। गुरु नानक देव इंडोर स्टेडियम में चल रही सब-जूनियर राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश ने शानदार शुरुआत की है। प्रतियोगिता के पहले दिन हिमाचल के खिलाड़ियों ने दो पदक अपने नाम किए।
हिमाचल की 57 खिलाड़ियों की टीम प्रतियोगिता में भाग ले रही है। राइज़ा धौल्टा ने +52 किग्रा तथा मोहक रघुवीर ने +50 किग्रा भार वर्ग में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
हिमाचल प्रदेश एमेच्योर कुराश एसोसिएशन के महासचिव वीरेंद्र सिंह धौल्टा ने बताया कि प्रतियोगिता में 28 राज्यों के करीब 665 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले मुकाबलों में हिमाचल के खिलाड़ी और पदक जीतकर प्रदेश की पदक तालिका को मजबूत करेंगे।
Solan, Solan | Sep 6, 2026