रानीगंज: लाखों खर्च कर बने शौचालय, जिनका कभी नहीं हुआ इस्तेमाल, अब मरम्मत पर खर्च
रानीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए सार्वजनिक शौचालय उपयोग के अभाव में बदहाल हो गए हैं। मुख्य बाजार में दो स्थानों पर शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण के बाद से ही इनका नियमित उपयोग नहीं हो सका।