बीकानेर। शहर में शनिवार की शाम विभिन्न मोहल्लों में कलात्मक ताजिये निकले। मोहल्ला उस्तान,फड़ बाजार,सर्वोदय बस्ती,रामपुरा बस्ती,धोबी तलाई, तेलीवाड़ा क्षेत्र,मोहल्ला दमामियान,मोहल्ला चूडीगरान,मोहल्ला महावतान, मोहल्ला भिश्तियान सहित कई मोहल्लों में ताजिये निकले। छोटे बच्चों की ओर से बनाए गए छोटे ताजिये (मेहन्दी) भी निकाले गए।