हरदोई: सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय प्रवक्ता जीतू वर्मा ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरे यादव पर लगाए आरोप, सामान चोरी के लगे आरोप
Hardoi, Hardoi | Mar 22, 2024 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आश्वासन के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने वीर यादव को जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया था। जिसके बाद आज सपा कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीतू वर्मा ने पूर्व जिला अध्यक्ष वीरे यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जो सामान सपा कार्यकर्ताओं के चंदे से आया था उसे पूर्व अध्यक्ष उठा ले गए।