बांसगांव: गगहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गडही के राजी टोला में सांप के काटने से किशोर की हुई मौत, घर के बाहर पेशाब करने गया था किशोर
गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गडही के राजी टोला में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां शनिवार दोपहर सांप के काटने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिश्चंद्र यादव के पुत्र हिमांशु यादव के रूप में हुई है। घटना दोपहर 11 बजे की है। हिमांशु घर के सामने रास्ते के किनारे पेशाब करने गया था।