बांसगांव: बांसगांव के प्रधानों ने सीओ के खिलाफ विरोध किया, जाति पूछकर अपमानित करने का आरोप, डीएम-एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र में ग्राम प्रधानों और क्षेत्राधिकारी के बीच विवाद सामने आया है। प्रधान संघ ने डीएम और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है। प्रधानों का आरोप है कि क्षेत्राधिकारी की कार्यशैली प्रधान विरोधी है। प्रधान संघ के अनुसार, क्षेत्राधिकारी ने एक ग्राम प्रधान को बिना कारण थाने में बुलाया। उनकी जाति पूछकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया।