कानपुर: बाबूपुरवा की महिला को पति, उसकी प्रेमिका और प्रेमिका के परिवार ने पीटा, पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार
बाबूपुरवा की रहने वाली महिला को उसके पति,पति की प्रेमिका और प्रेमिका के घर वालों ने पीट दिया।पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उसको उसके पति के अवैध संबंध होने की सूचना मिली तो वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंची,जहां उसके साथ घटना कारित की गई। शनिवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है।