सागर नगर: हनुमान प्रक्टोत्सव पर शहर के सभी हनुमान मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए आयोजित, भक्तिमय हुआ माहौल
संकट मोचन वीर हनुमान प्रकटोत्सव शनिवार को सागर शहर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह 5:00 से ही मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था मंदिरों में पूजन अर्चन हवन यज्ञ भजन कीर्तन सुंदरकांड पाठ अभिषेक सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। महा आरती के बाद भगवान हनुमान को विशेष व्यंजनों का भोगा अर्पित किया गया।