सोमवार अपराह्न 4:45 बजे पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मेदनीचौकी थाना पहुंचे. यहां पुलिस अधीक्षक थाना का निरीक्षण किया तथा लंबित कांडों के समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.पुलिस अधीक्षक ने यहां जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी. गरीबों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. प्लस टू अमरपुर उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम में भी शामिल हुए.