बरहट: आनंदपुर में 15वें वित्त आयोग की योजना में अनियमितता का आरोप, डीएम से जांच की मांग की गई
Barhat, Jamui | Jul 11, 2026 लक्ष्मीपुर के आनंदपुर पंचायत में 15वें वित्त आयोग से बनी सड़क और नाला निर्माण योजना में अनियमितता का मामला सामने आया है। खिरभोजना गांव निवासी जितेंद्र यादव ने DM को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। जितेंद्र यादव शनिवार को 5 बताया कि 12.38 लाख रुपये की लागत वाली योजना में मानकों की अनदेखी कर घटिया निर्माण किया गया और राशि की निकासी कर लिया है।