विदिशा: सोठिया हाईवे बाईपास पर बाइक सवार परिवार रेलिंग से टकराया, तेज रफ्तार कार से बचने की कोशिश में हुआ हादसा
शनिवार देर रात 9 बजे के लगभग भोपाल सागर हाईवे बाईपास सोठिया मोड़ के नजदीक बाइक पर सवार भोपाल निवासी राजू विश्वकर्मा अपनी पत्नी और बच्ची के साथ विदिशा के ग्राम दरगुआं जा रहे थे,इस दौरान मोड पर सामने से आ रही कार की रोशनी से वह सामने ठीक से देखा नहीं सके, कार से टक्कर ना हो उससे बचने के चलते हुए रैलिंग से टकरा गए, जिससे उन्हें, उनकी पत्नी और बच्ची को चोट आई है