सुसनेर: धनतेरस पर शुक्रवारिया बाजार के व्यंकटेश मंदिर में मंत्र गूंजे, पंचामृत से भगवान का अभिषेक कर 5 दिवसीय दीपोत्सव शुरू
शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर शुक्रवारिया बाजार स्थित श्री व्यंकटेश लक्ष्मी नारायण मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही 5 दिनों दीपोत्सव का पर्व शुरू हो गया। शुभ मुहूर्त में शुरु हुआ पूजा अर्चना, अभिषेक व आरती का दौर सुबह 11 बजे तक चला। सर्वप्रथम नगर के व्यापारी गोविंददास बांगड़ ने सपरिवार भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया।