नवाबगंज: लखनऊ अग्निकांड में बाराबंकी के अम्मार की मौत, अगले साल होनी थी शादी, जनाज़ा उठते ही परिवार टूट गया
लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर संचालित भवन में लगी भीषण आग ने बाराबंकी के एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। इस हादसे में नगर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग निवासी मोहम्मद अम्मार की दर्दनाक मौत हो गई। उन्हें उनके पैतृक गांव में नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किया गया।