जहानाबाद: दिल्ली चुनाव में जीत के बाद भाजपा नगर मंडल इकाई ने अरवल मोड़ पर जश्न मनाया, मिठाई बांटी
दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित होने और भाजपा को बहुमत मिलने के बाद भाजपा नगर मंडल इकाई के द्वारा जहानाबाद के अरवल मोड़ पर शनिवार शाम करीब 7 बजे जीत का जश्न मनाया गया और मिठाई बांटी गई साथ में आतिशबाजी की गई। इस मौके पर दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गईं। मौजूद लोगों ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के झूठ को नकारते हुए ऐतिहासिक जीत दी है।