जहानाबाद: जमीन विवाद में मारपीट: चार घायल, दो को रेफर किया गया
आपसी गोतिया में हुए जमीन विवाद के बाद मारपीट में घायल चार लोगों को सदर अस्पताल में लाया गया जहां से गंभीर हालत के कारण 2 लोगों को शनिवार शाम करीब 7 बजे पटना PMCH रेफर कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए इब्राहिम पूर गांव निवासी घायलों ने बताया कि पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद के बाद गोतिया पक्ष के द्वारा अचानक हमारे घर पर आकर गाली गलौज किया जाने लगा