जहानाबाद: सदर अस्पताल से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, कई पदाधिकारी मौजूद रहे
सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन डॉ देवेन्द्र प्रसाद ,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार , जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार एवँ डी पी एम खालिद हुसैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे फाईलेरिया जागरुकता रथ को रवाना किया।