कटघोरा: कोरबा में युवक की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Katghora, Korba | Apr 11, 2026 कोरबा जिले के अंतर्गत दर्री क्षेत्र स्थित बीसीपीपी प्लांट की बाउंड्री वॉल के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अरुण निषाद के रूप में हुई है, जो दर्री फर्टिलाइजर बस्ती का निवासी था।