नवाबगंज: भाजपा ने बाराबंकी में 25 मंडल प्रभारियों की सूची जारी की, जिला कार्यालय पर नवनियुक्त प्रभारियों का हुआ स्वागत
बाराबंकी में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने मंगलवार देर रात जिले के सभी 25 मंडल के प्रभारियों की सूची जारी कर दी। गुरुवार को करीब 5 बजे जिला कार्यालय पर नवनियुक्त सभी प्रभारियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया।जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने सभी प्रभारियों को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।