बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने आदमपुर निवासी फरार वारंटी अभियुक्त लेखराज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
Bijnor, Bijnor | Jun 15, 2024 बिजनौर जनपद में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने फरार वारंटी अभियुक्त लेखराज को आज मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक लेखराज काफी दिनों से फरार चल रहा था। जो थाना कोतवाली शहर के गांव आदमपुर का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर आज गांव से ही दबिश देकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया है।