बिजनौर: गांव झलरी में काले चौधरी के मकान के पास जहरीला सांप निकलने से मचा हड़कंप
Bijnor, Bijnor | Jun 14, 2024 बिजनौर के थाना कोतवाली शहर के गांव झलरी में काले चौधरी के मकान के पास अचानक जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद सर्पमित्र धर्मेंद्र को तत्काल मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद घंटो रेस्क्यू करने के बाद सर्पमित्र धर्मेंद्र ने सांप को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया। धर्मेंद्र ने बताया कि यह रसल वाइपर प्रजाति का सांप है।