बिजनौर: बिजनौर में चांदपुर मार्ग पर गांव पृथ्वीपुर के पास दो तेज रफ्तार कार आपस में भिड़ी एक कार चालक घायल
Bijnor, Bijnor | Jun 15, 2024 बिजनौर में चांदपुर मार्ग पर गांव पृथ्वीपुर के पास दो तेज रफ्तार कार आपस में टकरा गई। हादसे में एक कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया। जिसको मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कर दिया है। हादसे के दौरान तेज धमाका हुआ जिसमें दोनों कारे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।