बिजनौर: बिजनौर में मंडावर मार्ग पर गांव घनुवाला के पास बाइक और भैंसा बुग्गी की टक्कर में एक युवक घायल
Bijnor, Bijnor | Jun 15, 2024 बिजनौर में देर रात मंडावर मार्ग स्थित गांव घनुवाला के पास एक बाइक व भैंसा बुग्गी की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार वासिब गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो की मदद से वासिब को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वासिब बिजनौर के ही गांव मंडावली का रहने वाला है