खजनी: खजनी में संचारी रोग के प्रति जागरूकता के लिए स्कूल चलो अभियान रैली निकली, ग्राम प्रधान संघ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गोरखपुर के खजनी खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (बीआरसी कैंपस) स्थित कंपोजिट स्कूल के बच्चों ने आज सुबह एक संयुक्त जागरूकता रैली निकाली। यह रैली "स्कूल चलो अभियान", "संचारी रोग नियंत्रण" और "दस्तक अभियान" के तहत आयोजित की गई थी। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।