शाहाबाद: रामपुर: भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शाहबाद में एसडीएम को शिकायती पत्र दिया
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील शाहबाद सभागार में एसडीएम को किसानों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया है ज्ञापन की तस्वीर शनिवार की दोपहर 2:00 बजे की है जब भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने बिजली पानी स्मार्ट मीटर और गांव में पेयजल की बुरी स्थिति जैसी चीजों और गेहूं खरीद में धांधली जैसे गंभीर आरोप को लेकर ज्ञापन दिया है।